Thursday 4 January 2018

हिमाचल के नये मुख्यमंत्री और हिमाचल का नया मन्त्रीमंडल | HIMACHAL CURRENT AFFAIR |

हिमाचल के नये मुख्यमंत्री और हिमाचल का नया मन्त्रीमंडल

हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी बने है । जय राम ठाकुर जी हिमाचल प्रदेश के 13 वें मुख्यमंत्री बने है । वे भारतीय जनता पार्टी के राजनेता है । 
जय राम ठाकुर मण्डी जिला के रह्ने बाले है। इनका जन्म 6 जनवरी 1965 को तांदी नामक गांव में हुआ था ।

वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मण्डी जिला की सिराज नामक विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं ।

कौन से मंत्री को मिला कौन सा विभाग --

श्री जय राम ठाकुर (मुख्यमंत्री) --- वित्त मन्त्रालय, पर्यटन, गृह, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग तथा वे सभी अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं किये गए हैं

श्री सुरेश भारद्वाज --- शिक्षा, संसदीय मामले व विधि मंत्रालय

श्री राम लाल मारकंडा --- कृषि विभाग, सूचना एवं प्रोद्योगिकी तथा जनजातीय मामले

श्री राजीव सैज़ल --- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण

श्री अनिल शर्मा --- बहु-उद्देशीय परियोजनाये, उर्जा विभाग तथा गैर-परंपरागत उर्जा के संसाधन

श्री गोविन्द सिंह --- वन, परिवहन, युवा एवं खेल विभाग

श्री बिक्रम सिंह --- उद्योग, श्रम एवं रोज़गार, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण

श्री विपिन परमार --- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञानं एवं प्रोद्योगिकी

श्री वीरेंद्र कँवर --- ग्रामीण विकास, पंचायती राज,पशुपालन एवं मतस्य विभाग

श्रीमती सरवीन चौधरी --- शहरी विकास

श्री महेंद्र सिंह --- सिंचाई एवं जन-स्वास्थ्य, सैनिक कल्याण तथा बागवानी विभाग

श्री किशन कपूर --- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा चुनाव





वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें ---
↡↡↡↡↡↡↡↡↡↡↡↡↡↡↡↡↡

No comments:

Post a Comment