Welcome to JSR Study

JSR Study ek leading education blog hai jahan aapko Himachal Pradesh GK in Hindi ke high-quality questions aur notes milte hain – woh bhi exam-oriented format mein. Ye blog HPPSC, HP Police, Patwari, TGT, JBT, Clerk, aur anya Himachal state level exams ke liye ek trusted resource ban chuka hai.

Is blog par aapko milega:

  • HP GK in Hindi – Part-wise questions with answers
  • Updated notes, short tricks, and mock tests
  • Easy-to-read content for fast revision

Niche diye gaye latest posts padhein aur apni tayari ko ek naye level par le jayein. ✍️

Friday, 14 September 2018

14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस--- जानिए



देश की शान है हिंदी से हिंदुस्तान है,
देश की भाषा है हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है

आखिर क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस --

जब 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ तब देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ी चिंता थी, क्योंकि भारत में सैकड़ों भाषाएं बोली जाती थी तब 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राष्ट्रभाषा होगी |

14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा में हिंदी को भारतीय संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था | संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार भारतीय संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है |



हिंदी भाषा को 14 सितंबर 1949 ईस्वी को संविधानिक रूप से राजभाषा घोषित किया गया, इसलिए प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाता है |


हिंदी के महत्व को बताने और इसके प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर 1953 से प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।


राजभाषा का क्या अर्थ है-

राजभाषा का अर्थ है - राजकाज की भाषा ,जो भाषा देश के राज्य के कार्यों के लिए प्रयुक्त होती है वह राजभाषा कहलाती है | राजाओं नव्वाबों के जमाने में इसे दरबारी भाषा कहा जाता था |



अति महत्वपूर्ण प्रश्न --

Q.1 हिंदी भाषा की लिपि का नाम क्या है ? ANS - देवनागरी Q.2 हिंदी की उपभाषाओं की संख्या कितनी है ? ANS - 5 Q.3 हिंदी भाषा को भारत की राजभाषा बनने का गौरव कब प्राप्त हुआ ? ANS - 14 सितंबर 1949 को Q.4 भारतवर्ष में हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ? ANS -14 सितंबर को Q.5 हिंदी किस भाषा का शब्द है ? ANS - फारसी Q.6 भारत में हिंदी की कितनी बोलियां हैं ? ANS - 17 Q.7 संविधान के किस अनुच्छेद में हिंदी को संवैधानिक मान्यता दी गई है ? ANS - अनुच्छेद 343 Q.8 भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कुल कितनी भाषाएं हैं ? ANS - 22

Q.9 राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ? ANS - 14 सितंबर Q.10 हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा कब प्राप्त हुआ था ? ANS - 14 सितंबर 1949 को


Q.11 जब तक हिंदी भाषा का राज्यकाल अपनी भाषा में नहीं चलेगा तब तक हम यह नहीं कह सकते कि देश में स्वराज्य है यह शब्द किसने कहे थे ? ANS - मोरारजी देसाई Q.12 भारत में पहली बार हिंदी दिवस कब मनाया गया ? ANS - 14 सितंबर 1953 Q.13 भारतीय संविधान में हिंदी भाषा में भाषण देने वाले पहले व्यक्ति कौन थे ? ANS- श्री अटल बिहारी बाजपेई जी
Q.14 भारतीय संविधान में हिंदी भाषा में भाषण देने वाले दूसरे व्यक्ति कौन है ? ANS - श्री नरेंद्र मोदी Q.15 सबसे पहले हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने की बात किसने कही थी ? ANS - महात्मा गांधी जी ने सन 1918 ईस्वी में हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने की मांग की थी और इसे गाधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था |

No comments:

Post a Comment