Welcome to JSR Study

JSR Study ek leading education blog hai jahan aapko Himachal Pradesh GK in Hindi ke high-quality questions aur notes milte hain – woh bhi exam-oriented format mein. Ye blog HPPSC, HP Police, Patwari, TGT, JBT, Clerk, aur anya Himachal state level exams ke liye ek trusted resource ban chuka hai.

Is blog par aapko milega:

  • HP GK in Hindi – Part-wise questions with answers
  • Updated notes, short tricks, and mock tests
  • Easy-to-read content for fast revision

Niche diye gaye latest posts padhein aur apni tayari ko ek naye level par le jayein. ✍️

Tuesday, 18 September 2018

CURRENT AFFAIRS 2018 PART 4 || JSR STUDY ||




Q.1 केंद्र सरकार द्वारा रुपये की स्थिरता हेतु हाल ही में कितने सूत्रीय उपाय लॉन्च किये गये?
JSR STUDY
A. तीन
B. चार
C. पांच
D. छह
ANS -  पांच
विवरण: केंद्र सरकार ने रुपये की कीमत में स्थिरता लाने के लिए चालू खातों के घाटे को कम करने के लिए पांच सूत्रीय उपायों की घोषणा की है|

Q.2. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि देशभर के कितने गांवों में आज भी स्कूल नहीं हैं?
JSR STUDY
A. 23,511
B. 43,811
C. 93,500
D. 13,511
ANS -  13,511
विवरण: द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि देशभर के 13,511 गांवों में आज भी स्कूल नहीं हैं | पूरे देश में केवल मिज़ोरम ही एक ऐसा राज्य है जिसके प्रत्येक गांव में स्कूल है |

Q.3. सुप्रीम कोर्ट द्वारा 328 कॉम्बिनेशन दवाओं पर रोक के बाद निम्नलिखित में से किस लोकप्रिय दवा से रोक हटा दी गई है?
JSR STUDY
A. विन्कोल्ड
B. विक्स एक्शन 500
C. एस्पिरिन
D. सेरिडॉन
ANS -  सेरिडॉन
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने सेरिडॉन, प्रिट्रान और डार्ट ड्रग्स पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है| अब इन दवाओं की बिक्री की जा सकेगी |

Q.4. निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध खिलाड़ी ने हाल ही में डीडीसीए की क्रिकेट कमेटी से इस्तीफा दे दिया है?
JSR STUDY
A. वीरेंद्र सहवाग
B. एम एस धोनी
C. गौतम गंभीर
D. संजय सिंह
ANS -  वीरेंद्र सहवाग
विवरण: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने डीडीसीए की क्रिकेट कमेटी से इस्तीफा दे दिया है |

Q.5. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से जारी मानव विकास रैकिंग (Human Development Index) में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
JSR STUDY
A. 130वां
B. 140वां
C. 148वां
D. 176वां
ANS -  130वां
विवरण: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से जारी मानव विकास रैकिंग (Human Development Index) में भारत को 130वां स्थान प्राप्त हुआ है |

Q.6. किस राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य के सभी सिनेमाहॉल और मल्टीप्लेक्स में बंगाली फिल्में दिखाना अनिवार्य कर दिया है?
JSR STUDY
A. पश्चिम बंगाल सरकार 
B. बिहार सरकार
C. पंजाब सरकार
D. झारखण्ड सरकार
ANS -  पश्चिम बंगाल सरकार 
विवरण: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य के सभी सिनेमाहॉल और मल्टीप्लेक्स में बंगाली फिल्में दिखाना अनिवार्य कर दिया है |


Q.7. इसरो ने हाल ही में किस देश के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया?
JSR STUDY
A. फ्रांस
B. ब्रिटेन
C. इटली
D. अमेरिका
ANS -  ब्रिटेन
विवरण: श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र के प्रथम प्रक्षेपण स्थल से इसरो ने इसके जरिए दो ब्रिटिश सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में पहुंचाया | इसमें नोवाएसएआर और एस 1-4 शामिल हैं |

Q.8. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 सितम्बर 2018 को जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 5.5 किलोमीटर लंबे किस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की?
JSR STUDY
A. स्मार्ट फेंसिंग
B. स्मार्ट केसिंग
C. स्मार्ट शक्ति
D. स्मार्ट तहत
ANS - स्मार्ट फेंसिंग
विवरण: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 5.5 किलोमीटर लंबे 'स्मार्ट फेंसिंग' पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की |


Q.9. भारत और किस देश की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 16 सितंबर 2018 से उत्तराखंड के अल्मोडा जिले में बसे चौबटिया में शुरू हो गया?
JSR STUDY
A. नेपाल
B. चीन
C. अमेरिका
D. जापान
ANS -  अमेरिका
विवरण: भारत और अमेरिकी सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 16 सितंबर 2018 से उत्तराखंड के अल्मोडा जिले में बसे चौबटिया में शुरू हो गया | यह अभ्यास 29 सितंबर 2018 को समाप्त होगा |


Q. 10. किस पूर्व पेट्रोलियम मंत्री का 84 वर्ष की उम्र में 16 सितम्बर 2018 को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया?

JSR STUDY
A. जितेन्द्र असती
B. सत्यप्रकाश मालवीय 
C. मुरली देवड़ा
D. इनमें से कोई नहीं
ANS -  सत्यप्रकाश मालवीय 
विवरण: पूर्व पेट्रोलियम मंत्री सत्यप्रकाश मालवीय का 84 वर्ष की उम्र में 16 सितम्बर 2018 को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया |

इसे भी पढ़ें - 

Current affairs se related sabhi part padhne ke liye - Click here

No comments:

Post a Comment